आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

साउथ कोलकाता

आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में आचार्यश्री तुलसी दीक्षा शताब्दी पर एक ‘शाम तुलसी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद साउथ कोलकाता द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य संगगायक राजेंद्र पींचा थे। इस अवसर पर आशीर्वचन प्रदान करते हुए मुनि जिनेश कुमार जी ने कहा- इस धरा पर अनेक महापुरुष हुए है वे दूरदर्शी व नियोजक व निर्माता थे।मुनि कुणाल कुमार जी ने सुमधुर गीत का संगान किया। आभार ज्ञापन तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री मोहित दुगड़ ने किया । कार्यक्रम का संचालन पूर्वअध्यक्ष मोहित बैद ने किया।