आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

इरोड

आचार्य श्री तुलसी के १०० वें दीक्षा दिवस पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मण्डल द्वारा निर्देशित तेरापन्थ महिला मण्डल इरोड द्वारा आयोजित स्थानीय तेरापन्थ भवन में महिला समाज की ओर से श्रद्धासित्त अभ्यर्थना आचार्य श्री तुलसी संयम शताब्दी दिवस पर आयोजित 'ॐ भिक्षु जय तुलसी' का नौ घंटे का लगातार जाप में 24 बहनों की उपस्थिति रही। श्रावको एवं श्राविकाओं की भी अच्छी उपस्थिति रही। स्वागत भाषण अध्यक्षा समता जीरावला ने प्रस्तुत किया। एवं मंत्री कविता सिंघी द्वारा आभार ज्ञापन व्यक्त किया गया।