संस्थाएं
जप, तप अनुष्ठान का आयोजन
विजयनगर, बैंगलोर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित तेरापंथ धर्म संघ के नवम् अधिशास्था आचार्य श्री तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस पर संपन्नता के अवसर पर श्रद्धासिक्त अभ्यर्थना के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा जाप, उपवास, आयंम्बिल एवं मौन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। विजयनगर के विभिन्न उपनगरों में चार जगह सामूहिक जाप का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 72 बहनों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। जाप में उपाध्यक्ष सुमित्रा और रानू का विशेष सहयोग रहा।