संस्थाएं
‘आओ नींद को अपनी ताकत बनाएं’ कार्यशाला आयोजन
तेरापंथ भवन में 46 सदस्यों की सहभागिता में हुई। तेमम अध्यक्षा रूपकला भंडारी ने सबका स्वागत किया। प्रेक्षा प्रशिक्षिका मधु बांठिया ने कायोत्सर्ग द्वारा विशेष Relaxation करवाया। खुशी दूधेडिया ने निद्रा में उपयोगी योगासन का प्रशिक्षण दिया । प्रातः कालीन सुखद वातावरण में यह कार्यशाला सानंद संपन्न हुई। मंत्री रेखा मरोठी ने सब का आभार प्रकट किया।