संस्थाएं
प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का हुआ आयोजन
प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशन में प्रेक्षा वाहिनी हैदराबाद द्वारा प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन हिमायतनगर में किया गया। प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला का शुभारम्भ रीता सुराणा व प्रेम संचेती ने मंगल भावना से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक विमल गुनेचा दिल्ली से समागत ने यौगिक क्रियाए ,आसान आदि के प्रयोग करवाये, साथ ही साथ इनसे होने वाले फायदे मी बतलाए। आपने बताया की हमारा अस्तित्व दो तत्वों का सहयोग है - जीव - अजीव,आत्मा और शरीर, चेतना और पुदगल, और इनके बारे में भी जानकारी दी। हम शारीरिक ,मानसिक, भावनात्मक तनाव से कैसे मुक्त हो सकते हैं बताया। ॐ की ध्वनि के साथ दीर्घ श्वासप्रेक्षा का प्रयोग करवाया गया। विमल ने यहा के प्रेक्षा वहिनी की भूरी भूरी प्रशंसा की व और इसको आगे बढ़ाने को कहा, प्रेक्षा ध्यान शिबिर की जानकारी दी। संतोष पिंचा का विशेष सहयोग रहा। सिकंदराबाद सभा अध्यक्ष सुशील संचेती, अणुव्रत समिति के तेलंगाना प्रभारी आलोक डागा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बोथरा आदि गणमान्य श्रावक उपस्थित थे। आभार ज्ञापन प्रेम संचेती ने किया।