आध्यात्मिक साँप-सीढ़ी प्रतियोगिता आयोजित

संस्थाएं

आध्यात्मिक साँप-सीढ़ी प्रतियोगिता आयोजित

डी0वी0 कॉलोनी, हैदराबाद
तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी के सान्‍निध्य में ‘आध्यात्मिक साँप-सीढ़ी’ प्रतियोगिता का आयोजन तेयुप, हैदराबाद के तत्त्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा किया गया। साथ ही ज्ञानशाला के बच्चों व प्रशिक्षिकाओं के साथ ‘बाल दिवस’ मनाया गया। और उनको पुरस्कृत किया गया। ‘आध्यात्मिक साँप-सीढ़ी’ प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने उत्सुकता के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रावक- श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मंजु देवी दुगड़ और चेतन बैद ने प्राप्त किया वहीं दूसरा पुरस्कार चाँद बैद और सुमति बैद ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण तेयुप के अध्यक्ष प्रवीण श्यामसुखा ने दिया। कार्यक्रम का संयोजन तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर मंडल सहप्रभारी अरिहंत गुजरानी, किशोर मंडल संयोजक खुशाल भंसाली, किशोर मंडल सह-संयोजक हितेश सुराणा, तेयुप कार्यकर्ता प्रकाश दफ्तरी, विनय पारख, जिनेंद्र बैद व किशोर मंडल के दिव्यांशु खाटेड का पूर्ण सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका संकलेचा ओर अरिहंत गुजरानी ने किया।