विविध
पाणिग्रहण संस्कार
सूरत। उदयरामसर निवासी सूरत प्रवासी रंजीत कुमार सिपानी के सुपुत्र रचित सिपानी (स्थानकवासी) का शुभ पाणिग्रहण संस्कार गंगाशहर निवासी सुनील कुमार पुगलिया की सुपुत्री मुस्कान पुगलिया के साथ जैन संस्कार विधि से संस्कारक विजयकांत खटेड, प्रकाश डाकलिया, मनीष कुमार मालू, विनीत श्यामसुखा ने सम्पूर्ण विधि व मंगलमंत्रोच्चार से सानन्द संपन्न करवाया।