अभिनन्दन समारोह हुआ आयोजित

संस्थाएं

गंगाशहर।

अभिनन्दन समारोह हुआ आयोजित

तेरापंथ भवन में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार जी के पावन सान्निध्य में दीक्षार्थी बहन खुशी सुराणा घणा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुनिश्री ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि यह संघ हितेशी परिवार की सदस्या है परिवार के अनेक सदस्य धर्मसंघ में दीक्षित हैं। यहां शासनश्री शशी रेखा जी के साथ साध्वी शीतलयशा जी इनकी संसार पक्षीया मासीजी है। सेवा केन्द्र में सेवा ग्राही साध्वी कांताश्री जी भी नातीली है खुशी ने लगभग चार वर्षों तक पा.शि.संस्था में अध्ययन कर अपने अपने आपको परिपक्व बनाया है।
यह परम सौभाग्य की बात है कि योगक्षेम वर्ष के प्रारंभ में प्रथम दीक्षा महोत्सव पर इसकी दीक्षा हो रही है इसके लिए मंगल कामना करता हूँ कि पूर्ण जागरूकता से महाव्रतों समिति गुप्ति की परिपालना करते हुए गुरु दृष्टि का पालन करती रहे विनय सहिष्णुता का अभ्यास क्रमशः वर्धमान रहे। इस अवसर पर मुमुक्षु खुशी ने अपने विचारों को प्रगट करते हुए सबके प्रति आभार ज्ञापन किया मुनि श्रेयांस कुमार जी ने शासन गौरव मुनि मधुकरजी स्वामी द्वारा रचित गीत का संगान किया सभा के सक्रिय मंत्री जतन जी संचेती ने भी पूरे तेरापंथ समाज की तरफ से मंगल भावना व्यक्त की मुनि श्री ने कहा कि पोष महिने में भी तपस्या का क्रम वर्धमान है मेरे अनन्य सहयोगी मुनि नमि कुमार जी के आज 30 की तपस्या है।