संस्थाएं
ध्यान दिवस का आयोजन
टोहाना। विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ भवन टोहाना में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री सुभाष जैन की अध्यक्षता में एवं प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देश अनुसार एवं प्रेक्षा वाहिनी के तत्वावधान में ध्यान दिवस का आयोजन किया गया।। इस अवसर पर तेरापंथ सभा मंत्री सुभाष जैन, प्रेक्षा वाहिनी संवाहिका उषा जैन ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का आभारी है जिन्होंने प्रेक्षाध्यान के माध्यम से लाखों लोगों को मानसिक रोगों से विशेष कर अवसाद से मुक्ति दिलाई। इस ध्यान कक्षा में सभा के मंत्री सुभाष जैन इत्यादि ने भाग लिया।