संस्थाएं
त्रिदिवसीय प्रवास का सफल आयोजन
दुबई। आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्याएँ समणी डॉ. मंजु प्रज्ञा एवं समणी स्वर्ण प्रज्ञाजी के सानिध्य में पहली बार रस अल खैमाह में समणीजी का त्रिदिवसीय सफल प्रवास सम्पन्न हुआ। इस प्रवास के अंतर्गत त्रिदिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें हेल्थ कैंप, कलर थेरेपी, एक्यूप्रेशर तथा जैन धर्म से संबंधित विविध विषयों पर समणी जी ने गहन एवं प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। जैन समाज के अतिरिक्त अग्रवाल परिवारों ने भी समणीजी से लाभ प्राप्त किया। सभी का उत्साह एवं सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही। आयोजन की योजना एवं व्यवस्थापन में उपासक दिनेश कोठारी का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।