स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

कोलकाता।

स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

कोलकाता। जैन कार्यवाहिनी कोलकाता का स्थापना दिवस कार्यक्रम महासभा भवन के भिक्षु ग्रंथागार में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन कार्यवाहिनी कोलकाता की भिक्षु भजन मंडली द्वारा मंगलाचरण से हुआ। स्वागत वक्तव्य संयोजक पंकज दुधोड़िया ने दिया। वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन संयोजक रंजीत सेठिया ने किया। जैन कार्यवाहिनी के समन्वयक महेन्द्र दुधोड़िया ने संबोध यात्रा व जैन कार्यवाहिनी के आय-व्यय की जानकारी दी। बहुश्रुत परिषद के मुनि उदित कुमार जी द्वारा प्राप्त संदेश का वाचन संयोजक हिम्मत बरड़िया ने किया।
संयोजक राजकुमार भादानी ने जागरूक, डायरी लिखने एवं तपस्या करने वाले कार्यवाहको के नामों की घोषणा की। यहाँ चुनाव की प्रक्रिया नहीं है ।इस वर्ष 2 नए संयोजक श्री हिम्मत बरडिया के स्थान पर श्री नवीन दुगड़ व श्री रंजीत सेठिया के स्थान पर श्री डालम गिड़िया के नाम की घोषणा जैन कार्यवाहिनी के समन्वयक श्री महेन्द्र दुधोड़िया ने किया। कार्यक्रम में संबोध यात्रा के दौरान टी-शर्ट, सामायिक किट, प्रसाधन किट एवं आर्थिक सहयोग करने वाले कार्यवाहकों, संबोध यात्रा संयोजक, 2 पूर्व संयोजक, जागरूक कार्यवाहक, तपस्या करने वाले कार्यवाहक, डायरी लेखन वाले कार्यवाहक एवं जैन कार्यवाहिनी की भिक्षु भजन मंडली वालों को सम्मानित किया गया। मंच का कुशल संचालन हाजरी संयोजक प्रदीप बैद ने तथा आभार ज्ञापन संयोजक पंकज दुधोडिया ने किया।