आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल स्टोर का हुआ उद्घाटन

संस्थाएं

उधना।

आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल स्टोर का हुआ उद्घाटन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, उधना द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल स्टोर का जैन संस्कार विधि से पुनः उद्घाटन (Re-Opening) भेस्तान उधना में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मंडोत, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी, सहमंत्री पवन नोलखा, प्रवृत्ति सलाहकार सुनील चंडालिया एवं अन्य अभातेयुप सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण की उपस्थिति मे शुभारम्भ हुआ। परिषद द्वारा सेवा-भावना को दृष्टिगत रखते हुए इसे प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य तेरापंथ युवक परिषद उधना के अध्यक्ष कमलेश बाफना द्वारा प्रस्तुत किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने अपने संबोधन में विविध बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए भविष्य में ए.टी.डी.सी. एवं आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल स्टोर के बेहतर प्रबंधन एवं विस्तार हेतु उपयोगी सुझाव दिए। राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी एवं सहमंत्री पवन नौलखा ने भी अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए परिषद के इस सेवा-उपक्रम की सराहना की। जैन संस्कार विधि से मेडिकल स्टोर का उद्घाटन जैन संस्कारक नेमीचंद एवं जसवंत डांगी द्वारा संपन्न कराया गया। तेरापंथ सभा उधना मंत्री मुकेश बाबेल, भेस्तान सभा अध्यक्ष व मंत्री, महिला मंडल, अणुव्रत समिति अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। तेरापंथ युवक परिषद उधना से भी प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन तेरापंथ युवक परिषद उधना के मंत्री अनिल सिंघवी द्वारा किया गया।