संस्थाएं
आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर का विधिवत शुभारंभ
आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) गंगाशहर का नए स्थान पर स्थानांतरण शुभारंभ जैन संस्कार विधि के अनुसार गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ‘जैन संस्कारक’ युवक रत्न राजेंद्र सेठिया के सान्निध्य में पवन छाजेड़, पीयूष लूणिया, भरत गोलछा, विपिन बोथरा एवं देवेंद्र डागा द्वारा विधि-विधानपूर्वक मांगलिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया। तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) गंगाशहर के मंत्री मांगीलाल बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शुभ अवसर पर भामाशाह हड़मान मल रांका, सभा के पूर्व अध्यक्ष अमरचंद सोनी, सभा मंत्री जतन संचेती, एटीडीसी के राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूणिया, अभातेयुप साथी विजेंद्र छाजेड़, सहित तेयुप टीम के अनेक साथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के अध्यक्ष ललित राखेचा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।