संस्थाएं
प्रेक्षाध्यान का जन जागृति अभियान
कांदिवली। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोकनगर कांदिवली द्वारा प्रेक्षाध्यान के जन जागृति अभियान का वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ के मार्गदर्शन में कांदिवली में रामनगर में प्रेक्षाध्यान का यह अवदान पहुंचे हर घर हर द्वार, करें जन-जन का कल्याण इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । प्रेक्षाध्यान बने जन-जन का अभियान, सबको मिले स्वस्थता का अमुल्य उपहार ,हर व्यक्ति का चहु़मुखी हो विकास का आह्वान किया गया। साधक साधिकाओं के अलावा 50 भाई बहनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। दुगड ने अपनी चीर परिचित शैली में सवा घंटे का प्रशिक्षण दिया। जिसमें दीर्घ श्वांस प्रेक्षा समताल श्वांस प्रेक्षा, महाप्राण ध्वनि अनुलोम विलोम एवं प्रेक्षा चिकित्सा व मुद्रा के बारे में सुव्यवस्थित जानकारी प्रदान की।