निःशुल्क पंच दिवसीय मेगा एक्यूपंक्चर एवं एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन

संस्थाएं

राजाजीनगर।

निःशुल्क पंच दिवसीय मेगा एक्यूपंक्चर एवं एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन

राजाजीनगर। तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर एवं डे केयर श्रीरामपुरम के अंतर्गत युगप्रधान गणाधिपति गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी के संयम शताब्दी (100वे दीक्षा दिवस) के अवसर पर निःशुल्क पंच दिवसीय मेगा एक्यूपंक्चर एवं एक्यूप्रेशर उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर से कुल 60 सदस्य लाभान्वित हुए। कैम्प में पधारे डॉक्टर अमित कपूर (एक्यूपंक्चर एवं एक्यूप्रेशर थेरापिस्ट) एवं शीतलबोहरा (एक्यूपंक्चर एवं एक्यूप्रेशर थेरापिस्ट) का विशेष श्रम नियोजित हुआ।। आयोजन करने में एटीडीसी संयोजक राजेश देरासरिया, तेयुप अध्यक्ष जितेश दक इत्यादि का विशेष श्रम नियोजित हुआ।