संस्थाएं
सीपीएस जूनियर कार्यशाला का दीक्षांत समारोह
अभातेयुप के तत्वावधान मे सीपीएस अकादमी फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस के अंतर्गत सीपीएस जूनियर कार्यशाला का दीक्षांत समारोह तेरापंथ भवन विजयनगर मे तेयुप अध्यक्ष विकास बाँठिया की अध्यक्षता मे हुआ संपन्न। पिछले 6 दिनों से चल रही इस कार्यशाला मे प्रशिक्षिका के रूप मे संगीता गन्ना एवं प्रीती धाकड़ ने 27 प्रतिभागी बच्चों का हौसला बढ़ाया। दीक्षांत समारोह मे मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत, सीपीएस राष्ट्रीय प्रशिक्षक अरविन्द मांडोत विशिष्ट अतिथि राजेश चावत, सुरेश मांडोत, तेयुप विजयनगर शाखा प्रभारी आलोक छाजेड ने आपने प्रेरणादायक व्यक्तव्य द्वारा बच्चों का मनोबल बढ़ाया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु इस आयाम की प्रशंसा की। अंत मे सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं उपहार दिए गये। इस अवसर पर अभातेयूप से राकेश पोखरणा, कमलेश चोपडा, विजयनगर सभा अध्यक्ष मंगल कोचर, की उपस्थिति रही। इस कार्यशाला को सफल बनाने मे संयोजक विनीत गाँधी, सह संयोजक कमलेश दक एवं अशोक मारु का विशेष श्रम रहा। अंत मे सभी का आभार सहमंत्री मनीष चावत ने किया।