निःशुल्क थायराइड टेस्ट शिविर का आयोजन

संस्थाएं

जालना।

निःशुल्क थायराइड टेस्ट शिविर का आयोजन

जालना। रुबी हॉस्पिटल जालना तेरापंथ महिला मंडल की ओर से एवं जमुना बाई शिवरतन बगड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब जालना रेनबो के सौजन्य से एवं प्रकल्प प्रमुख डॉ. राजेश सेठिया के सहयोग से थायराइड टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अनिल संचेती ने पन्नालाल बगड़िया का शाल एवं साहित्य देकर स्वागत किया। तेरापंथ युवक परिषद से परेश धोका ने डॉ. राजेश सेठिया का शॉल साहित्य देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन परेश धोका ने किया।