संस्थाएं
त्रिदिवसीय ज्ञानशाला शिविर का समापन
गंगाशहर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गंगाशहर के तत्वावधान में संचालित ज्ञानशाला का त्रिदिवसीय ज्ञानशाला शिविर का आयोजन तेरापंथ भवन गंगाशहर में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार जी स्वामी के पावन सान्निध्य में किया गया। आज शिविर के समापन सत्र में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार जी ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ में चलने वाले अनेकों आयाम में से एक आयाम है- ज्ञानशाला। यह गुरुदेव तुलसी का अनुपम अवदान है। प्रशिक्षण के साथ-साथ ज्ञानार्थियों से कंठस्थ ज्ञान सुनने, कठिन शब्द लिखवाने से सीखे गए ज्ञान की शुद्धता बढ़ती है। ज्ञानार्थियों को 25 बोल, अर्हत वंदना आदि अलग-अलग समूह बनाकर कंठस्थ करवाने की प्रेरणा दी। ज्ञानशाला के थली अंचल के सहसंयोजक रतनलाल छलाणी ने बताया कि ज्ञानशाला में तेरापंथी सभा आयोजक संस्था तथा तेरापंथ महिला मंडल व तेरापंथ युवक परिषद सहयोगी संस्था के रूप में सक्रिय रहती है।