संस्थाएं
तप अनुमोदना पर भक्ति संध्या का आयोजन
आचार्यश्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्याएँ डॉ. समणी मंजु प्रज्ञा जी और समणी स्वर्ण प्रज्ञा जी के सान्निध्य में तथा अजमान सभा के तत्त्वाधान में, तपस्विनी नवनीता राकेश पटावरी एवं वर्षीतप तपस्वी दिनेश कोठारी की अनुमोदना के पावन अवसर पर एक दिव्य ऑनलाइन भक्ति संध्या का आयोजन ज़ूम प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से किया गया। इसमें लगभग 80 लोग जूम पर जुड़े और लाभ लिया|कार्यक्रम का कुशल संचालन अनु बाफना ने बड़ी सुंदरता और गरिमा के साथ किया। कार्यक्रम में देशभर से जुड़े भक्ति प्रेमियों और भजन गायक-गायिकाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिरस में डुबो दिया।
इस पावन अवसर पर अनुराग जैन, बबीता गुनेचा, अनिल गोखरू, अमित कांकरिया, मीनाक्षी भूतोड़िया और प्रकाश डाकलिया, भंवर डाकलिया ने अपनी आत्मीय स्वर लहरियों से तपस्वियों को अनुमोदना अर्पित की। तपस्विनी नवनीता राकेश पटावरी और वर्षीतप तपस्वी दिनेश कोठारी की अनुमोदना के इस शुभ अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से गायक-गायिकाएँ जुड़ीं। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद भंसाली ने किया। इस दिवस की संध्या में डॉ. समणी मंजु प्रज्ञा, कमल छाजेड़, गणपत भंसाली, महेंद्र सिंघी, सुरेंद्र बोरड पटावरी, कमल सेठिया, ममता धीरज जैन, प्रीति डाकलिया, संजय भाणावत, अरुण बैद, हेमलता पीपाड़ा, कन्हैयालाल पटावरी, ऋषि दुगड़ और निलेश बाफना जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से सभी को भक्ति में लीन कर दिया।