संस्थाएं
सप्त दिवसीय कॉंफिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में सीपीएस एकेडमी फ़ॉर लीडरशिप एण्ड एक्सीलेंस के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद्, पूर्वांचल–कोलकाता द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय कॉंफिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला के दीक्षांत समारोह का अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - प्रथम श्री अनंत बागरेचा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। यह सप्त दिवसीय कार्यशाला का तुलसी वाटिका में किया गया। इस कार्यशाला के दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि कन्हैयालाल कोठारी (समाजसेवी), विशिष्ट अतिथि नवीन बेंगानी (अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक), सीपीएस के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अखिल मारु, शाखा प्रभारी सुमित कोठारी, तेयुप अध्यक्ष राजीव कुमार बोथरा, मंत्री सिद्धार्थ दुधेड़िया, स्थानीय संघीय संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति, अभातेयूप सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस कार्यशाला के प्रायोजक कन्हैयालाल कोठारी,मनोज सेठिया एवं जयसिंह डागा थे। इस कार्यशाला को सफलतापूर्वक करवाने हेतु CPS ज़ोनल प्रशिक्षक आयुषी रांका, CPS ज़ोनल प्रशिक्षक त्रुप्ति कोठारी, सीपीएस के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अखिल मारु, तेयूप पूर्वांचल प्रबंध मंडल, परिषद् से सीपीएस प्रभारी मनोज श्यामसुखा (संगठन मंत्री) एवं श्री नैतिक भादानी (सहमंत्री द्वितीय) एवं परिषद् के सीपीएस संयोजक संदीप सेठिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सीपीएस कार्यशाला के दीक्षांत समारोह में कुल 40 सम्भागी ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद्, पूर्वांचल-कोलकाता की प्रबंध मंडल,परिषद् की कार्यकारिणी समिति, तेरापंथ युवक परिषद्, उत्तरकोलकाता के सम्भागी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।