गुरुदेव तुलसी का १००वां दीक्षा दिवस

संस्थाएं

सेलम।

गुरुदेव तुलसी का १००वां दीक्षा दिवस

सेलम। तेरापंथ भवन में गणाधिपति पूज्य गुरुदेव तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आचार्य श्री महाश्रमणजी की शिष्या साध्वी पावनप्रभा जी के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्थानीय सभा अध्यक्ष राजेश भंसाली एवं तेयूप मंत्री प्रजीत बोथरा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी आत्मयशा, उन्नतयशा एवं रम्यप्रभा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति संवाद, गीतिका को संयुक्त रोचक शैली में प्रस्तुति दी। स्थानीय महिला मंडल की बहनों ने आचार्य तुलसी के विभिन्न अवदानों को नाट्य व गीतिका की रोचक शैली में प्रस्तुति दी। तत्पश्चात साध्वी पावनप्रभा ने सुमधुर गीत, प्रेरणादायी वक्तव्य से तुलसीगणी को अपनी अभ्यर्थना प्रेषित की। श्रावक समाज में आपने अथक श्रम कर सभी के घरों का स्पर्श कर उपवास, आयम्बिल, मौन आदि की विशेष प्रेरणा दी जिसकी फलश्रुति लगभग 81 उपवास व 27 आयम्बिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री प्रवीण बोहरा ने किया।