संस्थाएं
पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन
दिल्ली। मंगल पाण्डेय सर्वोदय बाल विद्यालय मॉडल स्कूल विवेक विहार फेस 1 ,दिल्ली में अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली द्वारा 10 वीं और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने हेतु सहायक 62 पुस्तकों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने कार्यक्रम में आगुंतक अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली के सभी का परिचय करवाकर स्कूल पधारने पर स्वागत किया व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली के अध्यक्ष बाबू लाल गोलछा जी ने किया।