मासखमण तप का भव्य अभिनंदन

संस्थाएं

बीकानेर।

मासखमण तप का भव्य अभिनंदन

बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गंगाशहर के तत्वावधान में रविवार को एक आध्यात्मिक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार जी स्वामी के पावन सान्निध्य में आंचल बैद द्वारा की गई 'मासखमण' तपस्या का भव्य अभिनंदन समारोह तेरापंथ भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि कमल कुमार जी स्वामी ने कहा कि जिस प्रकार सोने और चांदी की शुद्धता परखने के लिए उन्हें अग्नि में तपाया जाता है, ठीक उसी प्रकार तप की अग्नि आत्मा को कर्मों के मैल से मुक्त कर निर्मल और पवित्र बनाती है।साध्वी प्रमुखा जी का संदेश और सम्मान कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा जी द्वारा प्राप्त विशेष संदेश का वाचन जैन लूणकरण छाजेड़ ने किया। तेरापंथी सभा गंगाशहर की ओर से पूर्व अध्यक्ष अमर चन्द सोनी ने तपस्विनी की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थाओं का विवरण सभा के मंत्री जतनलाल संचेती ने प्रस्तुत किया।