संस्थाएं
अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, इचलकरंजी द्वारा आयोजित अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन तेरापंथ भवन इचलकरंजी में किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में सामायिक के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आध्यात्मिक चेतना का संवर्धन करना है। सामयिक के पश्चात तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने युवकों में सामयिक करने से सुख शांति समृद्धि का लाभ मिलता है इसका महत्व समझाया।