संस्थाएं
अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन
अभातेयुप के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा अभिनव सामायिक फेस्टिवल उत्सव विश्व मैत्री का आयोजित की जिसमें 20 सदस्यों की उपस्थिति रही। तेयुप अध्यक्ष मनीष बोहरा ने सभी सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन किया। तत्पश्चात युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की उपासक श्रेणी से उपासक मालचंद भंसाली ने सरलता से अभिनव सामायिक का महत्व सरल भाषा में विस्तृत विवरण दिया। गुरुदेव के इंगित अनुसार १ साथ, १ समय, १ संदेश, १ अभिनव सामायिक विश्व मैत्री भाव से पालन किया। तेयुप अध्यक्ष श्री मनीष बोहरा ने आभार ज्ञापन किया।