अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

संस्थाएं

बेंगलुरु

अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद बेंगलुरु, विजयनगर, राजाजीनगर, एच.बी.एस.टी., टी. दासरहल्ली, राजाराजेश्वरीनगर एवं यशवंतपुर के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष के प्रथम रविवार, 4 जनवरी 2026 को अभिनव सामायिक फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन परम पूज्य युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री संयमलता जी ठाणा–4 के पावन सान्निध्य में एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन मांडोत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न केंद्रों पर एक साथ सामूहिक सामायिक का आयोजन कर विश्व शांति एवं विश्व मैत्री का भावपूर्ण संदेश दिया गया। परिषद अध्यक्षों ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेतृत्व में देशभर की 368 शाखाओं द्वारा हर वर्ष प्रथम रविवार को एक ही समय पर यह अभिनव सामायिक फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन मांडोत ने बताया कि इस महाआयोजन भारतवर्ष के साथ-साथ नेपाल के भी युवा, किशोर एवं श्रावक समाज ने एक साथ सहभागिता निभाई। साध्वी श्री संयमलता जी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में कहा कि जैन धर्म में सामायिक का विशेष महत्व है। यह समता की साधना एवं आत्मा को निर्मल करने का श्रेष्ठ उपक्रम है, जिसमें साधक 48 मिनट के लिए सांसारिक गतिविधियों से विरक्त होकर आत्मिक शुद्धि की ओर अग्रसर होता है। इस अवसर पर अभातेयुप संगठन मंत्री रोहित कोठारी, अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक दिनेश पोकरना, बेंगलुरु सभा अध्यक्ष पारसमल भंसाली, अभातेयुप परिवार, बेंगलुरु परिषद अध्यक्ष प्रसन्न धोका, विजयनगर अध्यक्ष विकास बाँठिया, राजाजीनगर अध्यक्ष जितेश दक, एच.बी.एस.टी. (हनुमंतनगर) अध्यक्ष स्वरूप चौपड़ा, राजाराजेश्वरीनगर अध्यक्ष विक्रम महेर, टी. दासरहल्ली अध्यक्ष राकेश चावत, यशवंतपुर अध्यक्ष धर्मेश डूंगरवाल सहित विभिन्न परिषदों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं गरिमामय रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, सद्भाव एवं मैत्री की मंगल भावना के साथ किया गया। संगठन मंत्री रोहित कोठारी ने सबका आभार माना। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी मार्धवश्री जी ने किया।