अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

संस्थाएं

नागपुर

अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित अभिनव सामायिक कार्यक्रम तेरापंथ युवक परिषद नागपुर के तत्वाधान में अणुव्रत भवन में सामायिक दिवस के रूप में सुबह 9:00 बजे से 10.00 बजे मनाया गया। नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अजीत जैन द्वारा प्रेक्षाध्यान का प्रयोग उपस्थित श्रावक समाज से करवाया जिसमें सामूहिक नमस्कार महामंत्र का जाप एंव जप ध्यान की क्रिया समाहित थी। यह आत्मा के अंदर जाने का क्रम है।