अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

संस्थाएं

साउथ हावड़ा

अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनि जिनेश कुमार जी ठाणा 3 के सान्निध्य में अभिनव सामायिक फेस्टिवल का भव्य आयोजन तेरापंथ युवक परिषद् साउथ हावड़ा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद् साउथ हावड़ा के अतिरिक्त उत्तर हावड़ा, साउथ कोलकाता, पूर्वांचल, टॉलीगंज, बेहाला, कोलकाता मैन, उत्तर कोलकाता, लिलुआ और हिंद‌मोहर की परिषदे भी सहभागी बनीं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत बागरेचा, , नेत्रदान सलाकार सुनील दुगड़ आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित थे। मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने कहा - भगवान महावीर के दर्शन का केन्द्र बिन्दु समता है। समता धर्म का प्राणतत्व है। जहां समता है वहां धर्म है, जहां विषमता है वहां अधर्म है। विषमता से समता, चंचलता से स्थिरता विभाव से स्वभाव मृत्यु से अमरत्व की ओर प्रस्थान करना सामायिक है। सामायिक जैन साधाना पद्धति की आधारशिला है। सामायिक अध्यात्म के क्षेत्र में प्रवेश करने का पासपोर्ट है। सामायिक से अनासक्ति निस्पृहता व सकारात्मक सोच का विकास होता है। तेयुप साउथ हावड़ा के अध्यक्ष आदेश चोरडिया ने व आभार मंत्री अमित बेगवानी के किया। कार्यक्रम का संचालन मुनि परमानंद मे किया।