अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

संस्थाएं

इरोड

अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, इरोड ने वर्ष के प्रथम रविवार को अभिनव सामायिक फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में किया| यह कार्यक्रम प्रात: 9:00 बजे नवकार मंत्र से प्रारम्भ हुआ जो 10:00 बजे सम्पन्न हुआ| उपासक प्रकाश पारख एवं उपासक रमेश पटावरी के उपस्थिति में कुल 33 सामायिक हुई।