संस्थाएं
अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, गुवाहाटी द्वारा अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन प्रातः 9 से 10 बजे तक तेरापंथ धर्मस्थल में सफलतापूर्वक किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामायिक के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आध्यात्मिक चेतना का संवर्धन करना रहा। सामायिक प्रवक्ता उपासक अशोक सुराना के मार्गदर्शन में हुई। संघीय संस्थाओं एवं समाज बंधुओं की कार्यक्रम में सराहनीय उपस्थिति से गरिमा और प्रभावशीलता और अधिक बढ़ी।