अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

संस्थाएं

गोरेगांव, मुंबई

अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

अभातेयुप के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद गोरेगांव द्वारा अभिनव सामायिक फेस्टिवल उत्सव विश्व मैत्री का आयोजन तेरापंथ भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया। 35 सदस्यों की लगभग उपस्थिति रही। तेयुप अध्यक्ष सुमित चोरडिया ने सभी सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन किया। तत्पश्चात युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की उपासक श्रेणी से उपासक रमेश सिंघवी ने सरलता से अभिनव सामायिक का महत्व सरल भाषा में विस्तृत विवरण दिया।