संस्थाएं
अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर ने वर्ष के प्रथम रविवार को अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार जी के सान्निध्य में किया। परिषद अध्यक्ष ललित राखेचा ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व में 368 शाखाएं पूरे देश मे वर्ष के पहले रविवार को एक साथ एक समय पर विश्व शांति एवं विश्व मैत्री के कामना के साथ अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन करवाती है।