संस्थाएं
नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं विविध आयोजन
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम हैदराबाद द्वारा नव वर्ष महामंगल पाठ एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम तेरापंथ भवन डी वी कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण द्वारा नवकार मंत्र एवं भिक्षु स्वामी के जाप के साथ हुई। ब्रांच अध्यक्ष विरेंद्र घोषल ने सभी का स्वागत करते हुए नव वर्ष की आध्यात्मिक मंगल कामनाएं दी। टीपीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कावड़िया का विशेष उद्बोधन रहा। तत्पश्चात सभा अध्यक्ष सुशील संचेती, महिला मंडल अध्यक्षा नमिता सिंघी, तेयुप अध्यक्ष राहुल गोलछा ने कार्यक्रम के लिए व नव वर्ष के लिए शुभकामना संदेश प्रदान किया। टीपीएफ के राष्ट्रीय सह मंत्री मोहित बैद ने अपने चिर परिचित अंदाज में शाइन (SHINE) के बारे मे बताया। उपासिका प्रवक्ता सरोज सुराणा ने अध्यात्मिक कार्यशाला के अंतर्गत जैन धर्म की जीवनी के बारे मे बताया। उपासिका प्रवक्ता अंजू बैद ने धर्म का गहन एवम गूढ़ ज्ञानवर्धक संदेश प्रदान करते हुए करणीय एवं अकरणीय कार्य के बारे में बताया। मंच संचालन शिखा सुराणा व ज्योति बेंगानी ने किया | कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंत्री अणुव्रत सुराणा द्वारा किया गया।