संस्थाएं
नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं विविध आयोजन
नव वर्ष के उपलक्ष मे तेरापंथ युवक परिषद विजयनगर द्वारा साध्वी संयम लता जी ठाणा-4 के सानिध्य में अर्हम भवन के प्रांगण में अंग्रेजी नव वर्ष वृहद मंगल पाठ के अवसर पर वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया गया। तेयुप विजयनगर अध्यक्ष विकास बाँठिया ने बताया कि इस कैलेंडर की थीम तेरापंथ धर्म संघ मर्यादा महोत्सव पर रखी गई है, अभातेयुप संगठनमंत्री रोहित कोठारी, महासभा से प्रकाश लोढ़ा, अभातेमम से मधु कटारिया, अभातेयुप परिवार विजयनगर से सभा अध्यक्ष मंगल कोचर, आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।