संस्थाएं
नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं विविध आयोजन
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा गांधीनगर के तत्वावधान में डॉ मुनि पुलकित कुमारजी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में तुलसी चेतना सेवा केंद्र में नव वर्ष 2026 के शुभागमन पर महामंगलिक बृहद मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मुनिश्री ने उपस्थित श्रावक समाज को नव वर्ष की मंगल कामना देते हुए कहा सभी श्रद्धालु जन आने वाले वर्ष में कल्याणकारी कार्यों में समय का नियोजन करें। स्वस्थ और मस्त रहते हुए आत्मस्थ बनने का संकल्प करें। 2025 में हुई उपलब्धियों की मधुर स्मृतियां करें तथा आने वाले 2026 के लिए जो कमियां रह गई थी उसे पूरा करने का आज संकल्प लें। मुनिश्री ने सभी के प्रति मंगल कामना करते हुए कहा व्यक्ति आध्यात्मिक गति प्रगति करें तथा जनकल्याण के लिए समय का नियोजन करें।। सभा अध्यक्ष पारसमल भंसाली ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री विनोद छाजेड़ ने किया।