नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं विविध आयोजन

संस्थाएं

सेलम

नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ एवं विविध आयोजन

आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी पावनप्रभाजी ठाणा ४ के मंगल सानिध्य में यह कार्यक्रम समायोजित हुआ। मंगल मंत्रोच्चार से कार्यक्रम की मंगल शुरुआत हुई। तत्पश्चात् पैसठिया छंद का सामूहिक जाप हुआ एवम यंत्र के अनुरूप सभी तीर्थंकरों के नामों का जाप कराया गया। जैसे २२ अंक पर २२ बार भगवान नेमिनाथ का जप। एक लय व सुर में किए गए। द्वितीय चरण की शुरुआत स्थानीय सभा अध्यक्ष राजेश भंसाली के स्वागत भाषण से हुआ। तत्पश्चात अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ट्रस्टी नीलम सेठिया का ऊर्जावर्धक मोटिवेशनल स्पीच हुआ जिसमे आगामी साल को पिछले साल से बेहतर व उन्नयन कैसे बनाये इसके गुर बताए। साध्वी पावनप्रभाजी का प्रेरणादायी उद्बोधन हुआ जिसमें आने वाले साल को सारगर्भित कैसे बनाया जाये, विषय पर अनेक बिंदु बताये। उसके पश्चात उपस्थित जनमेदनी को वृहद् मंगल पाठ सुनाकर आध्यात्मिक मंगल भावना प्रकट की। आभार ज्ञापन सभा मंत्री प्रवीण बोहरा ने किया।