संस्थाएं
पांच दिवसीय एक्यूपंक्चर शिविर का शुभारंभ
गांधीनगर बैंगलोर। गांधीनगर स्थित तेरापन्थ भवन में तेरापन्थ सभा ,ट्रस्ट गांधीनगर के तत्वावधान में आत्मशक्ति इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड के मशहूर डॉ अमितकपूर एवं शीतल बोहरा के नेतृत्व में पांच दिवसीय एक्यूपंक्चर शिविर का शुभारंभ हुआ। डॉ अमित कपूर ने बताया कि इस पद्वति द्वारा अनेकों बीमारियों का इलाज किया जाता है एवं अनेकों मरीज इससे लाभान्वित हुए। शिविर का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के जाप के साथ हुआ। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष पारसमल भंसाली, तेरापंथ ट्रस्ट के मंत्री विमल पितलिया, सभा मंत्री विनोद सहित अनेक गणमान्य गण उपस्थित थे। इस शिविर में लगभग 50 सदस्य लाभान्वित होंगे। आभार सभा मंत्री विनोद छाजेड़ ने दिया ।