ज्ञानशाला दिवस एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन

संस्थाएं

टिटिलागढ

ज्ञानशाला दिवस एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन

टिटिलागढ ज्ञानशाला ने ज्ञानशाला दिवस 2025 एवं वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया। ज्ञानशाला संयोजिका कृष्णा जैन ने सभी का स्वागत करते हुए वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के सह प्रभारी महोदय भूपेंद्र जैन ने हमारी ज्ञानशाला की बहुत प्रशंसा करते हुए कहा की टिटिलागढ ज्ञानशाला के अच्छे कार्य की वजह से केंद्र से भी उत्तम ज्ञानशाला का पुरस्कार मिला है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेंद्र
जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जब से महिला मंडल की बहनों ने ज्ञानशाला संभाली है तब से इसका स्वरूप ही बदल गया। सभा के अध्यक्ष गौतम जैन ने भी सुचारू रूप से ज्ञानशाला चलाने के लिए प्रशिक्षिका बहनों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने ज्ञानशाला गीत का संगान किया तथा प्रशिक्षिका बहने और ज्ञानशाला के बच्चे मिलकर एक बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्य प्रशिक्षिका भावना जैन ने सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्ञानशाला प्रशिक्षिका डॉक्टर इतीश्री अग्रवाल ने किया।