जन्म कल्याणक दिवस का कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

सेलम।

जन्म कल्याणक दिवस का कार्यक्रम आयोजित

सेलम। तेरापंथ भवन में तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी पावनप्रभाजी ठाणा ४ के पावन सानिध्य में शवालक्षी (1.25 लाख) ह्रिं पार्श्वनाथाय नमः जाप का अनुष्ठान हुआ। लगभग ४० जोड़े (पति- पत्नी, सास- बहु, भाई- बहन आदि) व अनेक श्रावक श्राविकाओं व बच्चो ने इसमें अपनी सहभागिता दर्ज करायी। एक सुर में सभी ने लगभग 1 घंटे में 15 माला फेरकर इस लक्ष्य को पूरा किया। लाल रंग के परिधान में बहने व सफेद शर्ट में भाइयों की उपस्थिति आकर्षक रही। लगभग 109 एकासन व उपवास हुए। भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस अध्यात्म की ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।