संस्थाएं
अन्तर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
केंगेरी। अन्तर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस के उपलक्ष्य मे केंगेरी उपनगर स्थित श्री एस.जे.आर पब्लिक स्कूल मे साध्वी संयमलता के सान्निध्य मे विजयनगर प्रेक्षा ध्यान केन्द्र द्वारा ध्यान की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल वनमाला द्वारा स्वागत वक्तव्य के साथ हुआ। तदुपरांत साध्वी मार्दवश्री ने ॐ बीज मन्त्र का ध्यान करवाया और साथ ही ध्यान से व्यक्तित्व विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। साध्वी संयमलता ने प्रेक्षा गीत का संगान करते हुए वर्तमान समस्याओं के समाधान मे प्रेक्षाध्यान की उपयोगिता के बारे बताते हुए बच्चों को ध्यान के निरन्तर अभ्यास की प्रेरणा दी। कार्यक्रम मे उस क्षेत्र के कारपोरेटर वी बी सत्यन्ना, विजयनगर सभा, महिला मंडल प्रेक्षा प्रशिक्षक छत्रसिंह मालू, एवं अन्य श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।