स्नेहम कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

स्नेहम कार्यशाला का आयोजन

हैदराबाद
अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में स्नेहम कार्यशाला बेगमपेट स्थित देवनार स्कूल फोर ब्लाइंड स्कूल में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। बहनों द्वारा मंगलाचरण संगान किया गया। मंडल अध्यक्ष अनीता गीड़िया ने सभी का स्वागत किया। स्कूल में लगभग 550 बच्चे रहते हैं। महिला मंडल की ओर से ब्रेल नोट्स लिखने के पाँच रिम पेपर्स, दरियाँ, 50 किलो दाल, बच्चों को चॉकलेट्स, बिस्किट, फल आदि दिए गए। मुख्य अतिथि कॉरपोरेटर चिरा सुचित्रा ने सभी को शुभकामनाएँ दी। विशेष अतिथि खुशबू अग्रवाल, स्कूल चेयरमैन ज्योति एवं युवा मोर्चा नेता नमन भंसाली ने महिला मंडल को शुभेच्छाएँ दी। सभी विशेष अतिथियों का मंडल की ओर से सम्मान किया गया। परामर्शक चंद्रा सुराणा ने विषय वक्‍तव्य दिया। संयोजिका पुष्पा बरड़िया, सायर दुगड़ का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा बरड़िया ने किया। रीटा सुराणा ने बच्चों को प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करवाया। मंडल की ओर से संरक्षिका सुशीला संचेती, प्रेम पारख, रीटा सुराणा, शकुंतला बुच्चा, हर्षलता, शांता बैद, अल्पना, विनयश्री, अंजु गोलच्छा, वीनू नाहटा, रूबी आदि की उपस्थिति रही। मंडल की बहनों ने सामग्री और आर्थिक सहयोग दिया। मंत्री श्‍वेता सेठिया ने आभार ज्ञापन किया।