संस्थाएं
विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन
उत्तर कोलकाता। अभातेयुप के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद् उत्तर-कोलकाता द्वारा रीजेंट गारमेंट पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 94 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर आर.डी.बी. फ़ाउंडेशन के सहयोग से तथा तेरापंथ युवक परिषद् पूर्वांचल कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। शिविर में तेयुप पदाधिकारीगण की सक्रिय उपस्थिति रही।