संस्थाएं
विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन
उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर एवं उदयपुर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट रिटेल ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन हुआ। वृहद स्तर पर 2200 यूनिट के लगभग रक्तदान का संग्रह किया गया। जिसमें विशेषतः तेयुप सलाहकार विनोद मांडोत ने 52वीं बार रक्तदान करते हुए बताया की मंत्री विनीत फुलफगर ने 33 वी बार व संघायक पंकज भंडारी ने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 45 वी बार रक्तदान के साथ कई युवा साथियों ने एवं ड्रग एसोसिएशन के कई मेंबर्स ने रक्तदान किया। उदयपुर डीएम नमित मेहता, कमिश्नर प्रज्ञा केवलरमानी, तेयुप अध्यक्ष अशोक चोरड़िया, प्रबंध मंडल व अभातेयुप टीम से संदीप हिंगड़, अजीत छाजेड़, भूपेश खमेसरा के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।