संस्थाएं
विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन
साउथ कोलकाता। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव आयाम के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद, साउथ कोलकाता ने LUX Industies Ltd, Lux Cozi Division Dankuni में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आनंद जैन का सहयोग प्राप्त हुआ तथा वे परिषद के सदस्य भी बने। अभातेयुप से जय चोरड़िया ( MBDD Co–Convenor) आदि की उपस्थिति रही।