संस्थाएं
इंडस्ट्रियल विजिट का सफल आयोजन
वेस्ट, बेंगलुरु। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) बेंगलुरु वेस्ट की फ्यूचरा विंग द्वारा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, बिरदी में एक विशेष इंडस्ट्रियल विज़िट का सफल आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में 15 फ्यूचरा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के संयोजक निर्मल चावत और निशा कटारिया रहे। टीपीएफ सदस्य अशोक छाजेड, प्रिया चोरड़िया और निकिता पटावरी की विशेष उपस्थिति रही।