नेशनल चैंपियनशिप  में पाया चौथा स्थान

संस्थाएं

सूरत।

नेशनल चैंपियनशिप में पाया चौथा स्थान

शहर की उभरती शतरंज प्रतिभा और डीपीएस सूरत की कक्षा 2 की छात्रा आराध्या पटावरी ने शतरंज के खेल में अपने दांवपेच से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। गुजरात राज्य अंडर-९ गर्ल्स चेस चैम्पियनशिप में पहला स्थान हासिल करने के बाद, आराध्या ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। गुवाहाटी में आयोजित नेशनल अंडर-9 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप में आराध्या ने देश भर के दिग्गज खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए चौथा स्थान हासिल कर कर सूरत और पूरे गुजरात राज्य ओर तेरापंथ समाज का नाम रोशन किया है। आराध्या के पिता सौरभ पटावरी( महामंत्री, अभातेयुप) और माता अंकिता पटावरी तथा पूरा पटावरी एवं ननिहाल बैद परिवार हमेशा से आराध्या का मनोबल बढ़ाता रहा हैं। नन्ही आराध्या की यह राष्ट्रीय सफलता आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की एक मजबूत नींव साबित होगी।