संस्थाएं
कॉन्फिडेंस पब्लिक स्पीकिंग सप्त दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ
अभातेयुप के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् जयपुर द्वारा कॉन्फिडेंस पब्लिक स्पीकिंग (CPS) कार्यशाला का सप्त दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ मुनि तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’ एवं मुनि संभव कुमार जी के सान्निध्य में भिक्षु साधना केन्द्र, जयपुर में हुआ। कार्यशाला का शुभारम्भ मंगलाचरण के साथ हुआ। तेरापंथ युवक परिषद् जयपुर के मंत्री शरद बरड़िया ने कार्यशाला में सहभागी सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की उद्देश्यपरक जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद् अध्यक्ष रवि छाजेड़ ने कहा कि 'यदि व्यक्ति में स्वयं पर विश्वास हो, तो वह हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है।' कार्यशाला में जोनल (CPS) ट्रेनर प्रांजल दुगड़ ने विभिन्न व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को पब्लिक स्पीकिंग के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि जीवन में निरंतर प्रगति के लिए आत्मविश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व्यक्ति के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की कुशल संयोजना में संयोजक रजत संचेती (जोनल CPS ट्रेनर), तनुज कोठारी, आर्यन बरड़िया का सराहनीय श्रम रहा।