तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का हुआ आयोजन

संस्थाएं

बीकानेर।

तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का हुआ आयोजन

आचार्य श्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष (भिक्षु चेतना वर्ष) के ऐतिहासिक अवसर पर तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन तुलसी साधना केंद्र ,बीकानेर में सम्पन्न हुआ। उपासक युवक रत्न राजेंद्र सेठिया मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पधारे, सर्वप्रथम शासनश्री साध्वी मंजू प्रभा जी शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी ने कार्यशाला के प्रारंभ में तेरापंथ के उद्भव के बारे में बताया। महिला मंडल व कन्या मंडल ने मंगला चरण, साध्वी वृन्द ने गीतिका प्रस्तुत की। लगभग 110 भाई-बहिनों की उपस्थिति के साथ शुरू हुई। सभा के अध्यक्ष सुरपत बोथरा ने आभार ज्ञापित किया। वरिष्ठ श्रावक पारस छाजेड़, इंद्रचंद सेठिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका बोथरा, मंत्री रेणु बोथरा ने सैंथिया से पधारे उपासक प्रकाश सुराणा, गंगशहर से पधारे उपासक अनिल बैद और बहिन कनक प्रभा जी का पताका पहनाकर अभिनंदन किया।