अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

संस्थाएं

नोखा

अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद नोखा ने वर्ष के अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया। शासन गौरवसाध्वी राजीमती जी के सान्निध्य में लगभग 75 सामायिक हुई। शासन गौरव साध्वीश्री राजीमती जी ने बताया कि जैन धर्म मे सामायिक का विशेष महत्व माना जाता है। सामायिक को समता की साधना और आत्मा को निर्मल करने का महत्वपूर्ण उपक्रम बताया गया है। सामायिक में व्यक्ति 48 मिनट के लिए सारे सांसारिक कार्यो का त्याग करके आध्यात्म साधना में लीन हो जाता है।