अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

संस्थाएं

तिरुपुर

अभिनव सामायिक फेस्टिवल पर विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, तिरुपुर द्वारा आयोजित अभिनव सामायिक फेस्टिवल (उत्सव विश्व मैत्री) का आयोजन आज तेरापंथ भवन तिरुपुर में किया गया। मीडिया प्रभारी क्षितिज बरडिया के अनुसार कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजन किया गया। तेयुप अध्यक्ष श्रेयांश नाहर ने स्वागत वक्तव्य से कार्यक्रम की शुरुआत की एवं सामायिक फेस्टिवल में विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान कुल 43 सामयिक की गई। अंत में अभिनव सामयिक के संचालक और संगठन मंत्री अमित दूगड़ ने सभी का आभार ज्ञापन किया।